Home » अनिल कुमार सिन्हा मेमोरियल चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ,

अनिल कुमार सिन्हा मेमोरियल चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ,

by KhelMedia

उन्नव : क्रिकेट का खेल एक तरफ जहां अनिश्चितताओं भरा होता है वहीं यह खेल आपसी तालमेल, योजनाओं का क्रियान्वयन, निर्णय की क्षमता बढ़ाने व टीम स्प्रिट के साथ मानसिक व शारीरिक रूप से फिट बनाने में सहायक है।

यह बात पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में अनिल कुमार सिन्हा मेमोरियल चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि गौरांग राठी ने अनिल कुमार सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए कहे। इसके बाद मुख्य अतिथि को विकास सिन्हा, आनंद व भरत चित्रांशी ने पुष्प गुच्छ तो डॉ. प्रभात सिन्हा, बीटू मिश्रा ने प्रतीक चिह्न भेंट किया।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत खेल का शुभारंभ गौरांग राठी ने मंसूर खान द्वारा फेंकी गेंद को खेलकर किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने पूर्वजों की स्मृतियों को संजोने का सराहनीय कार्य विकास और प्रभात सिन्हा द्वारा किया जा रहा है।

सदर विधायक पंकज गुप्ता को विकास सिन्हा व डॉ. प्रभात सिन्हा द्वारा अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा मिश्रा व राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का आभार डी.सी. ए. महामंत्री पी.के. मिश्र द्वारा दिया गया। इस अवसर पर भारत सिंह चंदेल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण मिश्र भानू, हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी, अजय प्रकाश, विनीत मिश्रा, बीटू मिश्रा, साकिर हुसैन, संजय कुमार, यथार्थ, सुनील मिश्रा, शीर्षक प्रभात, पीयूष श्रीवास्तव, ऋषभ, सतीश सिंह , अभिनव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

अनिल कुमार सिन्हा मेमोरियल चैलेंजर ट्रॉफी के शुभारंभ मैच में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने अनिल सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।उन्नाव वेटरन्स ने अन्नपूर्णा क्लब को 24 रन से परास्त किया।

आज पहले खेलते हुए उन्नाव वेटरन्स ने 30 ओवर मे एक विकेट खोकर 209 रन बनाये| जिलाधिकारी गौरांग राठी ने नाबाद 29 रन, विधायक पंकज गुप्ता ने नाबाद 16 रन, साहिल 84, साकिब 48 रन का योगदान दिया, मनीष ने एक विकेट लिया।

जवाब मे अन्नपूर्णा क्लब कुल 185 रन ही बना पायी| आदित्य त्रिवेदी 49, नवीन अवस्थी 31, प्रत्यक्ष 21, निखिल ने 20 रन का योगदान दिया| मंसूर खां ने 3 विकेट, अबरार व अतुल ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ मैच साहिल सलीम को घोषित किया।

Related Articles

Leave a Comment