Home » बिलासपुर के मयंक यादव का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी में और ऐश्वर्या सिंह का चयन वूमेंस अंडर 19 इंटर NCA टूर्नामेंट में

बिलासपुर के मयंक यादव का चयन नेशनल क्रिकेट एकेडमी में और ऐश्वर्या सिंह का चयन वूमेंस अंडर 19 इंटर NCA टूर्नामेंट में

by KhelMedia
बिलासपुर : क्रिकेट संघ बिलासपुर के लिए बहुत ही गर्व की बात है की हमारे बिलासपुर के मेंस अंडर 19 खिलाड़ी मयंक यादव का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी में और वूमेंस अंडर 19 खिलाड़ी ऐश्वर्या सिंह का चयन अंडर 19 इंटर नेशनल क्रिकेट एकेडमी टूर्नामेंट टीम में हुआ है  

मेंस अंडर 19 खिलाड़ी मयंक यादव का चयन अंडर 19 कूच बिहार ट्राफी में किए गए शानदार प्रदर्शन को देखते हुए किया गया है।बीसीसीआई द्वारा एनसीए का आयोजन 11 जुलाई से 4 अगस्त 2022 तक किया जायेगा जिसके के लिए तीन ग्रुप बनाया गया है  ग्रुप ए, ग्रुप बी और  ग्रुप सी।  मयंक यादव का चयन ग्रुप बी बेंगलुरु में  किया गया है।

इसके साथ ही बिलासपुर के ही वूमेन अंडर 19 खिलाड़ी ऐश्वर्या का  चयन अंडर 19 इंटर नेशनल क्रिकेट एकेडमी टूर्नामेंट में किया गया है।
बीसीसीआई द्वारा अंडर 19 ट्रॉफी में ऐश्वर्या सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया था जिसकी वजह से उनका चयन एनसीए कैंप में किया गया था और जिसमें कुल 25 खिलाड़ी थे और यह कैंप 25 मई से 6 जून तक अनंतपुर में चलाया गया था। और ऐश्वर्या सिंह का कैंप के पश्चात अंडर 19 इंटर नेशनल क्रिकेट एकेडमी के 15 सदस्यीय टीम में चयन किया गया। जिसका आयोजन विजयवाड़ा में 10 जून से 3 जुलाई तक किया जायेगा।
मयंक यादव और ऐश्वर्या सिंह को उनके शानदार उपलब्धी के लिए  छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल, अनुराग बाजपाई देवेंद्र सिंह, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र गंगोत्री,  रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह,  राजेश शुक्ला कमल घोष ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, अभिषेक सिंह, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा और सोनल वैष्णव इन सभी ने खिलाड़ियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया

Related Articles

Leave a Comment