Home » ईशान किशन का खुलासा क्यों पहले गेंद पर ही जड़ा छक्का देखे

ईशान किशन का खुलासा क्यों पहले गेंद पर ही जड़ा छक्का देखे

by KhelMedia

 

श्रीलंका के खिलाफ कोलबों में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज की ,इस जीत में  ईशान किशन  ने अहम रोल निभाया। डेब्यू वनडे मैच खेल रहे किशन ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रनों की पारी खेली।

 ईशान किशन ने वनडे डेब्यू की पहली गेंद पर क्यों मारा छक्का, यह राज चहल टीवी पर खोला है। 

स्पिनर धनंजय डी सिल्वा के खिलाफ ईशान ने डेब्यू की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। मैच के बाद चहल टीवी पर बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने पहली गेंद पर छक्का क्यों जड़ा। किशन ने कहा कि वह ड्रेसिंग रूम में कहकर गए थे कि पहली गेंद पर छक्का जड़ेंगे।

वीडियो में देखे क्या कहा ईशान ने 


बता दें किशन पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं, जिन्होंने अपने वनडे और और टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू पर 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है। इससे पहले मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू करते हुए उन्होंने 32 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी।

किशन वनडे डेब्यू पर भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।  

Related Articles

Leave a Comment