[ad_1]
आयोजन समिति के सचिव हरेंद्र नारायण सिंह उर्फ मेजर ने बताया कि प्रतियोगिता की पूरी तैयारी कर ली गई है यह प्रतियोगिता आउटडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी एवं खिलाड़ियों को रहने – खाने को उचित प्रबंध किया जाएगा पर प्रतियोगिता का उद्घाटन कला संस्कृति एवं युवा खेल मंत्री बिहार सरकार श्री आलोक रंजन के द्वारा किया जाएगा एवं मुख्य अतिथि के रूप में बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह उपस्थित होंगे।
प्रतियोगिता में सब जूनियर फ्री स्टाईल में -45 केजी ,48 केजी ,51 केजी ,55 केजी, 60 केजी ,65 केजी, 71 केजी ,80 केजी, 92 केजी, 110 केजी के बच्चे भाग ले सकते हैं एवं ग्रीको रोमन में भी इसी वजन में बच्चे खेल सकते हैं वहीं जूनियर वर्ग में फ्री स्टाइल में 57 केजी, 61 केजी 65 केजी 70 केजी 74 केजी 89 केजी 86 केजी 92केजी ,97 के जी एवं 125 केजी के पहलवान भाग ले सकते हैं वही ग्रीको रोमन में 55 केजी 60 केजी 63 के लिए 67 केजी 72 केजी 77 केजी 82 केजी 87 केजी 97केजी एवं 130 केजी के पहलवान भाग ले सकते हैं .
बालिका कुश्ती में सब जूनियर में 40 केजी,43 केजी ,46केजी ,49 केजी ,53केजी ,57केजी ,61केजी ,65 केजी ,69केजी ,73केजी एवं जूनियर वर्ग में बालिका कुश्ती के लिए 50 केजी, 53केजी, 55 केजी 57 केजी 59 केजी 62 केजी 65 केजी 68 केजी 72 केजी एवं 76 के जी बालिका पहलवान भाग ले सकते हैं उक्त बात की जानकारी बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह ने दी |
[ad_2]