पटना : बिहार के खेल जगत के लिए गर्व की बात है। मधु शर्मा को अमेच्योर बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (ABFI) का उपाध्यक्ष (Vice President) चुना गया है। यह चुनाव वर्ष 2025–2029 के कार्यकाल के लिए संपन्न हुआ, जिसके परिणामों की आधिकारिक घोषणा 30 दिसंबर 2025 को की गई।[the_ad id=”71111″]
फेडरेशन के चुनाव परिणाम रिटर्निंग ऑफिसर न्यायमूर्ति देबब्रत दास (सेवानिवृत्त) द्वारा घोषित किए गए। घोषित सूची के अनुसार मधु शर्मा को देशभर से मिले समर्थन के बाद उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।उनके चयन से बेसबॉल संघ बिहार के फाउंडर सचिव संरक्षक अजय नारायण शर्मा,अध्यक्ष दिलजीत खन्ना, उपाध्यक्ष संजय कुमार,कोषाध्यक्ष रूपक कुमार, सहायक सचिव प्रमोद कुमार,राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीत कुमार, मोनू कुमार,विष्णु कुमार,बिपिन कुमार,वर्षा सागर,प्रिंसी कुमारी,साक्षी गुप्ता, शिखा सोनिया,साथ साथ ही सारे जिले के अधिकारी ने बधाई दी है और कहा है कि ये गर्व का पाल है बिहार बेसबॉल के लिए साथ ही राष्ट्रीय खेल प्रशासन में एक मजबूत प्रतिनिधित्व मिला है।[the_ad id=”65358″]
मधु शर्मा लंबे समय से खेल प्रशासन से जुड़ी रही हैं और बेसबॉल के विकास को लेकर उनका योगदान सराहनीय रहा है। उनके उपाध्यक्ष बनने से न सिर्फ बिहार बल्कि पूर्वी भारत में बेसबॉल खेल को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
ABFI के नव-निर्वाचित अध्यक्ष पंकज लोचन मोहंती सहित पूरी कार्यकारिणी ने मधु शर्मा को बधाई दी है। वहीं बिहार के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और खेल संगठनों में उनके चयन को लेकर खुशी की लहर है।[the_ad id=”65361″]
मधु शर्मा के उपाध्यक्ष बनने को बिहार की खेल प्रतिभाओं के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जिससे भविष्य में खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और राष्ट्रीय स्तर पर मंच मिल सकेगा।
बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की नवगठित कार्यकारिणी (2025–2029) इस प्रकार है—
अध्यक्ष (President): पंकज लोचन मोहंती
उपाध्यक्ष (Vice President): शिवनंदन प्रधान
उपाध्यक्ष (Vice President): अशोक कुमार शर्मा
उपाध्यक्ष (Vice President): मिताली घोष
उपाध्यक्ष (Vice President): मधु शर्मा (बिहार)
महासचिव (Secretary General): अरविंद कुमार
संयुक्त सचिव (Joint Secretary): मनोज कोहली
संयुक्त सचिव (Joint Secretary): एस. मल्लिकार्जुन रेड्डी
संयुक्त सचिव (Joint Secretary): वीरेंद्र भारद्वाज
संयुक्त सचिव (Joint Secretary): हरबीर सिंह गिल
कोषाध्यक्ष (Treasurer): एस. वेंकटेश
कार्यकारिणी सदस्य (Executive Body Member): अरुण टी.एस.
कार्यकारिणी सदस्य: डॉ. आश्मा बेगम
कार्यकारिणी सदस्य: प्रीतम सिंह तोमर
कार्यकारिणी सदस्य: दिलीप सोनू नाइक
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही देश में बेसबॉल खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उम्मीद जताई जा रही है
