- धनबाद : जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 (प्लेट) टूर्नामेंट में ग्रुप ए के मुकाबले मंगलवार से प्रभात स्टेडियम मुगमा में खेले जाएंगे। इसके साथ ही धनबाद का यह चौथा स्टेडियम हो जाएगा जिसे जेएससीए के टूर्नामेंट आयोजित करने का गौरव हासिल होगा। ग्रुप मुकाबले के अलावा यहां क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच भी खेले जाएंगे।
मंगलवार को यहां टूर्नामेंट का उद्घाटन निरसा के विधायक अरुप चटर्जी करेंगे। इस अवसर पर धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। वहीं आयोजन की तैयारी में डीसीए के धर्मेंद्र कुमार व उनकी टीम जुटी हुई है।
ग्रुप ए में मेजबान धनबाद के अलावा रामगढ़, कोडरमा और पलामू की टीमें हैं। गोड्डा में खेले जाने वाले ग्रुप बी में गोड्डा, गिरिडीह, पाकुड़ और साहिबगंज की टीमें हैं। दुमका में ग्रुप सी के मैच होंगे। यहां दुमका के साथ जामताड़ा, देवघर और सरायकेला-खरसावां की टीमें हैं। वहीं गुमला में ग्रुप डी के मुकाबले में गुमला के साथ चतरा, खूंटी और गढ़वा की टीमें अपना किस्मत आजमाएंगी। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 24 फरवरी, सेमीफाइनल 26 फरवरी और फाइनल 28 फरवरी को निर्धारित है।
