पटना : महिला अंडर-15 एकदिवसीय ट्रॉफी एलीट के अंतर्गत स्पोर्ट्स हब इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में खेले गए मुकाबले में बिहार की टीम को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।[the_ad id=”65361″][the_ad id=”65358″]

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम 11.1 ओवर में 23 रन पर सिमट गई। पारी की शुरुआत करने उतरी साक्षी ने 6 रन बनाए, जबकि तपस्या कश्यप ने 13 गेंदों में 8 रन का योगदान दिया। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज रन बना पाने में सफल नहीं हो सकीं। हिमाचल प्रदेश की ओर से युक्ति कुमारी ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 3 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि आराध्या ठाकुर ने 3 विकेट हासिल किए।[the_ad id=”71111″]

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल प्रदेश की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 8 ओवर में 24 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। नव्या नहाटा ने नाबाद 9 रन और भूमिका नालवा ने नाबाद 12 रन बनाए।

बिहार की ओर से वैष्णवी सिंह और तेजस्विनी ने गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।आगामी मैचों में टीम इन पहलुओं पर काम करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी।