पश्चिमी चंपारण: जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को दो मैच खेला गया जिसमें पहला मैच अभिमन्यु क्रिकेट क्लब बनाम आरजी क्रिकेट क्लब नरकटियागंज के बीच में खेला गया।जिसमें अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के कप्तान हिमांशु तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया,
बल्लेबाजी करने आई अभिमन्यु क्लब के बल्लेबाज 178 रन पर ऑलआउट हो गई जिसमें विश्वजीत शुक्ला के 48 रन और रमण गुप्ता के 39 रनऔर योगेश्वर कुमार के 25 रन रन का योगदान दिया आरजी क्रिकेट क्लब के तरफ सेगेंदबाजी करते हुए आतिफ अली ने आठ ओवर में तीन विकेट लिए। आदर्श और तौसीफ ने भी 2 दो दो विकेट लिए।[the_ad id=”71111″]
जवाब में उतरी आरजी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम हिमांशु तिवारी के घातक गेंदबाजी के आगे 160 रन पर ऑलआउट हो गए। आरजी क्रिकेट क्लब के तरफ सेआदर्श दुबे ने 36 रन की पारी खेली।और इमरान ने 27 रन की पारी खेली।अयमन्यु क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुएहिमांशु तिवारी ने 8 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए योगेश्वर ने 2 विकेट और आतिश ने भी 1 विकेट लिए इसी प्रकार से इस मैच को अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने जीत लिया ![the_ad id=”65358″]
दूसरा मैच भारत क्रिकेट क्लब वर्सेस 11 स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें भारत क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 81 रन का लक्ष्य दिया
जिसमें तरुण ने शानदार 32 रन का पारी खेल जिसमें अनुज के खतरनाक गेंदबाजी सामने 81 पर ऑल आउट हो गई अनुज ने पांच ओवर मैं 13 रन देकर 6 विकेट लिया मोहम्मद औरंगज़ेब और संदीप ने भी दो दो विकेट लिए 11 स्टार की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे आनंद 21 रन रन मारा और अरविंद 13रन नॉट आउट और सोहेब 8 रन नॉट आउट भारत की ओर से भारत क्रिकेट क्लब का मैचकी ओर से गेंदबाजी करते हुए रितेश ने 6.1 ओवर दल के 26 रन दिया और तीन विकेट लिया इस तरह 11 स्टार क्रिकेट क्लब ने चार विकेट से जीत लिया।
कल दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच अभिमन्यु क्रिकेट क्लब और पुलिस लाइन क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा और दूसरा मैच भारत क्रिकेट क्लब और बेतिया क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
