सासाराम: जिले के s.p.जैन कॉलेज के ग्राउंड मे रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का मैच स्टार क्रिकेट क्लब और नोखा इलेवन के बीच खेला गया।[the_ad id=”65361″]

टॉस जीतकर नोखा इलेवन ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोखा इलेवन क की टीम ने निर्धारित 30 ओवर खेलकर 5 विकेट के नुकसान पर 342 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। नोखा इलेवन की तरफ से दिव्यांशु ने 85 बॉल खेलकर 151 और पीयूष ने 41 बॉल पर 88 रन की बेजोड़ पारी खेली। स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से अनिरुद्ध ने 6 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट,आलोक ने 6 ओवर में 67 रन देकर 1 और हर्ष ओर पुष्कर ने 1-1 विकेट लिए।[the_ad id=”71111″]

दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 139 रन ही 104 रन ही बकना सकी। स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से सबसे ज़्यादा हृषिकेश ने 54 बॉल पर 53 रन और आसिफ जमाल ने 25 बॉल पर 23 रन बनाया। नोखा इलेवन की प्रवल रंजन 6 ओवर 25 रन 3 विकेट, अभिषेक 5 ओवर 26 रन ,शुभम,दिव्यांशु को 1-1 विकेट मिला।[the_ad id=”65358″]

इस तरह नोखा इलेवन ने स्टार क्रिकेट क्लब 203रन से हराकर लीग में दूसरी जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच नोखा इलेवन के खिलाड़ी दिव्यांशु (85 बॉल 151)को उनके बढ़िया ऑल-राउंडर परफॉर्मेंस के लिए दिया गया।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव, संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार , संजू बाबा, मौजूद रहे। शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार आनंद कुमार , आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।