Highlights Headlines
- आज लीग के तीन मुकाबले खेले गए
- समीर अख़्तर का दोहरा शतक 237 रन व अभिजीत चन्द्र के 100रन से सर्विस क्लब 533 रन ठोके
- ग्राउंड 2: एमजीके सुगौली ने 9 विकेट से जीत दर्ज
- ग्राउंड 3:जीके स्पोर्ट्स रेड की टीम 6 विकेट से जीत दर्ज की ।
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग का आज ग्रुप B,C,D का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब और गांधी मैदान के ग्राउंड 2 और 3 पर खेला गया।[the_ad id=”71111″]
स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुक़ाबले में सर्विस क्लब ने शानदार 533 रन 35 ओवर में बनाए जिसमे समीर अख़्तर के आकर्षक 237 रन अभिजीत चन्द्र के 100रन देवा के 56 रन और कुंदन के नाबाद 78 रन का योगदान दिया।
जबाब में खेलने उतरी सिकारगंज कि टीम केवल 101 रन पे सिमट गई इस प्रकार सर्विस क्लब की टीम 432 रन से जीत दर्ज की ।[the_ad id=”65358″]
वही आज गांधी मैदान ग्राउंड 2 पर कनौजिया और एमजीके सुगौली के बीच मैच खेला गया जिसमें एमजीके सुगौली ने 9 विकेट से जीत दर्ज की जबकि ग्राउंड 3 पर राजा बाज़ार और gk स्पोर्ट्स रेड के बीच खेला गया जिसमे जीके स्पोर्ट्स रेड की टीम 6 विकेट से जीत दर्ज की
इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने मीडिया को दी ।अंपायर की भूमिका में कुमार राज ,एमडी नेसार,इब्राहिम लोदी थे ।मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे ।
