नालंदा : आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग ए डिवीज़न में दो मैच खेले गए पहला मैच एनसीए मैदान में लकी क्लब बनाम गेटवे क्लब के बीच खेला गया।[the_ad id=”71111″]
टॉस जीत कर लकी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 4 विकेट खोकर 269 रन बनाएं जिसमें गौतम ने 97 रन राजीव रंजन 54 रन कुमार नीरज 45 रन तथा सुमित ने 34 रन बनाये। गेटवे क्लब के अर्णव, आशीष, राजीव तथा अभय ने एक एक विमेट अपने नाम किया।[the_ad id=”65358″]
जवाब में खेलते हुए गेटवे क्रिकेट क्लब की टीम पूरी टीम 24.4 ओवर में 147 रन ही बना सकी। जिसमे चंदू 48 रन, सुजल 26 रन, आशीष 17 तथा लव ने 12 रन का योगदान दिया।लकी क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य कुमार ने 7 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट, गोलू तथा अवनीश ने दो दो विकेट अपने नाम किया।
मैन ऑफ़ दी मैच गौतम कुमार को दिया गया।मैच के अम्पायर मनीष राज तथा अंकित राज[the_ad id=”65361″]
दूसरा मैच डॉ सरस्वती देवी क्लब बनाम परशुराय के बीच पावापुरी ग्राउंड पर खेला गया। डॉ सरस्वती देवी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 176 रन बनाये जिसमे अमित ने 34 रन, नीरज 33 रन, सूरजभान 28 रन तथा आकाश ने 21 रन का योगदान दिया। परशुराय के गेंदबाज बिट्टू ने 3 विकेट तथा ब्रजेश ने दो विकेट लिए।
लक्ष का पीछा करने उत्तरी परशुराय क्लब की पूरी टीम 156 रन बना सकी जिसमे गौरव 60 रन, सूरज 43 तथा ब्रजेश ने 20 रन बनाये। डॉ सरस्वती देवी क्लब के गेंदबाज राजमणि तथा दिव्यांश राज ने तीन तीन विकेट अपने नाम किया।
डॉ सरस्वती देवी क्लब के दिव्यांश राज को मैंन ऑफ़ दी मैच दिया गया।निर्णायक की भूमिका परवेज़ मुस्तफा पप्पू तथा विश्वजीत ने निभाया।
इस मौके पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ़ पिंटू दा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा विकास मयूरेश्वर इत्यादि मौजूद रहे।
