सासाराम : रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का (A डिवीज़न का आठवां मैच ए.बी क्रिकेट अकादमी और ड्रिवेन युथ के बीच खेला गया।टॉस जीतकर ड्रिवेन युथ ने बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ड्रिवेन युथ ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 25.5 ओवर खेलकर 10 विकेट पर 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।[the_ad id=”71111″]
ड्रिवेन युथ की तरफ से प्रिंस कुमार यादव ने 56 बॉल पर 51 रन, प्रेम गुप्ता ने 11 बॉल पर 20,और अनुराग ने 28 बॉल पर 14 रन का योगदान दिया। ए.बी क्रिकेट अकादमी की तरफ से कप्तान अंकित सिंह ने शानदार बॉलिंग करते हुए 5 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए।,अंकित के अलावे सागर तिवारी ने 3.5 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट,सिद्धार्थ और सर्वजीत ने 1-1 विकेट लिए।[the_ad id=”65358″]
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ए.बी क्रिकेट अकादमी की टीम 14.5ओवर में 5 विकेट खोकर 120 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर जीत दर्ज की। ए.बी क्रिकेट अकादमी की तरफ से समरजीत ने 39 बॉल पर 60 रन ,राहुल कुमार ने 10 बॉल पर 21, आदित्य ने 31 बॉल पर 20 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। ड्रिवेन युथ की तरफ से आदित्य पाल ने 2.5 ओवर में 28 रन देकर 3, और मो.अख्तर ने 5 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। इस तरह ए.बी क्रिकेट अकादमी ने ड्रिवेन युथ को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल अपनी जगह पक्की की। [the_ad id=”71865″]
इस मैच के मैन ऑफ द मैच अंकित सिंह को उनके बढ़िया बॉलिंग(5-0-27-5) के लिए दिया गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव,संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा,जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार ,संजू बाबा, मौजूद रहे।शैलेश कुमार, साधन कुमार,विकाश कुमार आदि मौजूद थे।अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका आयुष कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।
