- सीनियर डिवीजन जिला लीग का कल तीन क्वार्टर फाइनल मैच तीन मैदान के ऊपर खेला जाएगा
बेगूसराय: सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का आज पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और बछवारा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।[the_ad id=”65361″]
बछवारा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 32वें ओवर में 212 रन पर पूरी टीम सिमट गई है बछवारा क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक ज्ञानोदय 65 रन और वही सिराज ने 29 रन बनाए बेगूसराय का क्रिकेट क्लब की ओर से अतुल प्रकाश ने 4 विकेट और निशित ने 2 विकेट प्राप्त किया ।[the_ad id=”71111″]
जवाब में उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक अतुल प्रकाश 58 रन और सुमन ने 52 रन बनाए वही बछवारा की ओर से सर्वाधिक विकेट परमानंद 1 विकेट और हंसराज 1 विकेट प्राप्त किया।[the_ad id=”65358″]
वही मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब के अतुल प्रकाश को बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, विवेक कुमार, दीपक कुमार निराला कुमार मो शकील विश्वजीत कुमार राम कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। कल सीनियर डिवीजन जिला लीग का तीन क्वार्टर फाइनल मैच तीन मैदानो पर खेला जाएगा।
