वैशाली : राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबले में टीएमआईएस सराय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुरजदेव फाउंडेशन क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की।[the_ad id=”71111″]

यह मैच क्रिकेट अकादमी ऑफ राजा इलेवन, बिशनपुर खेल गांव, सराय में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सुरजदेव फाउंडेशन की टीम टीएमआईएस सराय के गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 14.5 ओवर में मात्र 75 रन पर ऑलआउट हो गई।[the_ad id=”65358″]

सुरजदेव फाउंडेशन की ओर से मुंचुन कुमार ने 21 रन, सौरव कुमार ने 11 रन बनाए, जबकि कप्तान संभव 8 रन ही जोड़ सके।टीएमआईएस सराय की ओर से गेंदबाज़ी में जतिन कुमार ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा सुमित रंजन ने 2 विकेट और आनंद राय ने किफायती गेंदबाज़ी करते हुए 1 विकेट प्राप्त किया।

76 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएमआईएस सराय की टीम ने शानदार शुरुआत की और मात्र 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के लिए आनंद राय ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए 22 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाए। कप्तान मुकेश ने 14 रनों का योगदान दिया। सुरजदेव फाउंडेशन के तरफ से राहुल 1 विकेट और संभव 1 विकेट लिए। टीएमआईएस सराय के आनंद राय को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।