पटना 31 जनवरी 2026: कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी प्लेट (U-23) के तहत खेले जा रहे मल्टी-डे मुकाबले में बिहार की टीम ने नागालैंड के खिलाफ पूरी तरह से दबदबा बनाते हुए मैच के दूसरे दिन की खेल समाप्ति तक अपनी पहली पारी में 714/8 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में नागालैंड की टीम दिन का खेल समाप्त होने तक 20 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन ही बना सकी और वह अभी बिहार से 689 रन पीछे है।[the_ad id=”71111″]
बिहार की पहली पारी में प्रिथ्वी राज ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 271 गेंदों में 282 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 23 चौके और 9 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 104 से अधिक रहा और वे पारी के अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए। प्रशांत कुमार ने 223 गेंदों पर 140 रन की संयमित पारी खेली, जबकि विकेटकीपर शशांक उपाध्याय ने 113 रन बनाकर मध्यक्रम को मजबूती दी। इसके अलावा दीपक (59), आदित्य राज (52) और कप्तान सूरज कश्यप (41) ने भी उपयोगी योगदान दिया। बिहार ने कुल 157.3 ओवर में 4.53 के रन रेट से 714 रन बनाए।[the_ad id=”65358″]
नागालैंड की ओर से गेंदबाज़ी में केडूओव्हेटुओ सबसे सफल रहे, जिन्होंने 45.3 ओवर में 3 मेडन 213 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि केलहौसिली ज़ापुटौ और सुजल प्रसाद को एक-एक विकेट मिला।
जवाब में नागालैंड की पहली पारी की शुरुआत में ही एक झटका लग चूका है। केनेइज़ेटुओ रियो 8 रन बनाकर और राजा स्वर्णकार 1 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि मुघावी सुमी 15 रन बनाकर आउट हुए। बिहार की गेंदबाज़ी कसी हुई रही, जिसमें सुमन कुमार ने एकमात्र विकेट लिया।
मैच के तीसरे दिन बिहार की नज़रें फॉलोऑन लागू करने और मुकाबले पर पूरी पकड़ बनाने पर होंगी, जबकि नागालैंड की टीम को सम्मानजनक वापसी के लिए लंबी और जुझारू बल्लेबाज़ी की ज़रूरत होगी।[the_ad id=”65361″]
*Match Details*
Tournament: COL C K NAYUDU TROPHY PLATE
Match: Nagaland vs Bihar
Toss: Bihar won the Toss and elected to bat
Venue :Sovima Cricket Ground, Sovima
On-Field Umpires: Gajanand Vashistha, Mohd Arif
Referee: Manish Babubhai Majithia
