वैशाली : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर में आयोजित राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में विजय स्पोर्ट्स ने भास्कर फाउंडेशन को 4 विकेट से पराजित किया।[the_ad id=”71111″]

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भास्कर फाउंडेशन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज सौरभ 5 रन और ईशांत 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में सत्यम ने 28 रन, सूरज ने 31 रन तथा सुजल ने 31 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।[the_ad id=”65361″]

विजय स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी में अभिजीत और कार्तिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके। वहीं शिवम, मयंक और सचिन को 1-1 विकेट मिला।[the_ad id=”65358″]

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय स्पोर्ट्स की शुरुआत भी साधारण रही। सलामी बल्लेबाज मयंक 14 रन और शिवम 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मध्यक्रम में अनुज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 81 रन नाबाद बनाए, जबकि कार्तिक ने 12 रन नाबाद का योगदान दिया। विजय स्पोर्ट्स ने 27 ओवर में 155 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।भस्कर फाउंडेशन की ओर से सुजल ने 3 विकेट और सूरज ने 2 विकेट लिए।

शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के लिए विजय स्पोर्ट्स के अनुज को मनोज कुमार द्वारा मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

टीएमआईएस सराय ने प्रियदर्शी फाउंडेशन को 60 रन से हराया

वैशाली।राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए लीग मुकाबले में टीएमआईएस सराय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रियदर्शी फाउंडेशन को 60 रन से पराजित किया। यह मुकाबला क्रिकेट अकादमी ऑफ राजा इलेवन के मैदान पर खेला गया।[the_ad id=”65361″][the_ad id=”71111″]

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीएमआईएस सराय की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। टीम की ओर से इलियास अहमद ने 59 रन की शानदार पारी खेली, जबकि आनंद राय ने 54 रन की उम्दा पारी खेली। निचले क्रम में कुंदन ने नाबाद 13 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी।

205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रियदर्शी फाउंडेशन की टीम टीएमआईएस सराय के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। शिवम कुमार ने सर्वाधिक 24 रन बनाए, जबकि अदर्श कुमार ने 16 रन का योगदान दिया।[the_ad id=”65358″]

गेंदबाजी में टीएमआईएस सराय की ओर से जतिन कुमार और कुंदन ने दो-दो विकेट लिए, वहीं सादिक, विकाश और मुकेश ने एक-एक विकेट चटकाया।

ऑलराउंड शानदार प्रदर्शन के लिए टीएमआईएस सराय के आनंद राय को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।