पटना : मोइनुलहक स्टेडियम में आयोजित रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के फाइनल मैच में बिहार की ओर से मणिपुर के खिलाफ दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज पीयूष कुमार सिंह को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य प्रवक्ता , श्रीमद्भगवदगीता आपके द्वार अभियान के संस्थापक एवं पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र उर्फ गीता वाले बाबा ने गीता प्रेस, गोरखपुर द्वारा प्रकाशित श्रीमद्भभगवदगीता सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया । [the_ad id=”71111″]
बीसीए के मुख्य प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने रणजी ट्रॉपी के प्लेट ग्रुप के फाइनल मैच में 322 गेंदों में 216 रन बनाने वाले पीयूष कुमार सिंह को हमेशा भगवान कृष्णजी की श्रीमुख से निकली वाणी श्रीमद्भगवदगीता को साथ रखने की सलाह दी ।[the_ad id=”65358″]
