सासाराम : रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का आज पहला सेमीफाइनल मैच बजरंग क्रिकेट क्लब और इलीट इलेवन के बीच खेला गया।
टॉस जीत जीतकर बजरंग क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलीट इलेवन की टीम ने 26.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 174 रन का टारगेट दिया। इलीट इलेवन की तरफ से आदेश सिंह ने 34बॉल में 50, गोलू सिंह ने 39बॉल पर 29, महिवाल ने 21 और दीपू ने 19 रन का योगदान दिया।[the_ad id=”71111″]
बजरंग क्रिकेट क्लब की तरफ अमीर बाबू ने 6-0-31-3, साहिल ने 5.5-0-30-2,राजन और वीरू ने भी 2-2 विकेट लिया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बजरंग क्रिकेट क्लब की टीम महज़ 21.4 ओवर में 103 रन का बनाकर ऑल-आउट हो गई। बजरंग क्रिकेट क्लब की तरफ से हिमांशु सिंह ने 43 बॉल खेलकर 46 रन और शशिरंजन सिंह ने 15 और धीरज ने 10 रन का योगदान दिया।इलीट इलेवन की तरफ से आदेश सिंह ने 5 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट,महिवाल सुनील कुमार ने 5.4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट और आयुष और कृष्णा ने 1-1, विकेट लिए।[the_ad id=”65358″]
इस तरह इलीट इलेवन ने बजरंग क्रिकेट क्लब को 71 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज के साथ ही फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बानी।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच आदेश सिंह को उनके बढ़िया ऑल-राउंड परफॉर्मेंस (34 बॉल पर 50 और 5 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट) के लिए दिया गया।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव,संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा,जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार,संजू बाबा,मौजूद रहे। शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार आनंद कुमार , आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।*
