बेगूसराय : आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 क्रिकेट मुकाबले के नौवे दिन बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम और डंडारी क्रिकेट क्लब टीम विजयी रही। बेगुसराय के ग्रीन पार्क उलाव मैदान पर खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया।[the_ad id=”71111″]
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 128 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान गुलशन ने 35 और केपी ने 27 रन की पारी खेली वही बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट सौरव ने तीन विकेट और हर्ष ने दो विकेट झटके।[the_ad id=”65358″]
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम ने लक्ष्य को 22 ओवर में 5 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान जिसमें हर्ष ने 35 और जयंत ने 22 रन का योगदान दिया वहीं बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट गुलशन और अमन ने दो-दो विकेट झटके। हर्ष वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया।[the_ad id=”65361″]
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जो फ़र्टिलाइज़र के मैदान पर डंडारी क्रिकेट क्लब और दिनकर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें डंडारी क्रिकेट क्लब ने दिनकर क्रिकेट क्लब को 86 रन से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 7 विकेट खोकर 323 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन का योगदान आशीष ब्राह्मण ने 106 गेंद में 139 रन की पारी खेली वही उनका साथ देते हुए दरोगा भारद्वाज ने 83 रन का योगदान दिया जबकि दिनकर क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट हर्ष ने 2 और धर्मवीर ने 1 विकेट प्राप्त किया।[the_ad id=”65361″]
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दिनकर क्रिकेट क्लब 39 ओवर में 237 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान हर्ष ने 69 और चंदन ने 54 रन का योगदान दिया वही डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट आशीष बर्मन ने 4 और देवराज ने 2 विकेट प्राप्त किया। शानदार ऑलराउंड खेल का प्रदर्शन करने के लिए आशीष ब्राह्मण को मैंने द मैच का पुरस्कार दिया गया। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दिया कि बेगूसराय अंडर-19 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला 24 जनवरी को खेला जाएगा।
