पटना, 20 जनवरी 2026 : उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने रणजी ट्रॉफी के आगामी मुकाबलों के लिए सीनियर पुरुष टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में गौतम बुद्ध नगर से दो खिलाड़ियों को जगह मिली है अंतर्राष्ट्रीय तेज गेंदबाज शिवम मावी और युवा ऑलराउंडर आशुतोष राय।[the_ad id=”65361″]
आशुतोष राय का यह चयन न केवल उत्तर प्रदेश क्रिकेट के लिए बल्कि पूरे बिहार, खासकर सारण जिले (छपरा) के बनियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के लिए गर्व का क्षण है। 23 वर्षीय आशुतोष बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने 2019-20 से बीसीसीआई के टूर्नामेंटों में खेलना शुरू किया था, इससे पहले घरेलू क्रिकेट में अपनी प्रतिभा दिखाई।[the_ad id=”71111″]
आशुतोष यूपी पुलिस के उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के बेटे हैं, जो वर्तमान में ललितपुर में तैनात हैं। उनकी मां गृहिणी हैं। आशुतोष दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए की पढ़ाई भी कर रहे हैं। उनका यह चयन यूपी पुलिस परिवार के लिए भी गर्व की बात है।[the_ad id=”65358″]
यूपीसीए की 21 सदस्यीय टीम में आर्यन जुयाल (मोरादाबाद) को कप्तानी सौंपी गई है, जबकि माधव कौशिक (गाजियाबाद) उपकप्तान हैं। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का शानदार संतुलन है। गाजियाबाद से सबसे ज्यादा खिलाड़ी चुने गए हैं, लेकिन गौतम बुद्ध नगर के आशुतोष और शिवम मावी का चयन खासा चर्चा में है।[the_ad id=”65361″]
आशुतोष के चयन पर खुशी का माहौल
छपरा के हरिहरपुर गांव से लेकर सारण जिले और पूरे बिहार में आशुतोष के रणजी टीम में शामिल होने की खबर से खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग और क्रिकेट प्रेमी इसे बिहार के युवा प्रतिभा की जीत मान रहे हैं। आशुतोष की मेहनत और लगन अब रणजी ट्रॉफी के मैदान पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
यूपीसीए अधिकारियों का कहना है कि यह टीम लखनऊ और नागपुर में होने वाले मैचों में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी।[the_ad id=”71865″]
यूपीसीए सीनियर पुरुष टीम (रणजी ट्रॉफी):
आर्यन जुयाल (कप्तान, मोरादाबाद), अभिषेक गोस्वामी (गाजियाबाद), माधव कौशिक (उपकप्तान, गाजियाबाद), आदित्य शर्मा (गाजियाबाद), आदर्श सिंह (कानपुर), प्रशांत वीर (सहारनपुर), प्रियम गर्ग (मेरठ), कार्तिक यादव (फतेहपुर), विप्रज निगम (लखनऊ), शिवम शर्मा (मोरादाबाद), शिवम मावी (गौतम बुद्ध नगर), जीशान अंसारी (लखनऊ), कुनाल त्यागी (सहारनपुर), जसमेर ढांकर (रायबरेली), शुभ खन्ना (वाराणसी), नदीम (सहारनपुर), करण चौधरी (बुलंदशहर), रोहित द्विवेदी (लखनऊ), आशुतोष राय (गौतम बुद्ध नगर), विनीत दुबे (गाजियाबाद) और नलिन मिश्रा (गाजियाबाद)।
आशुतोष राय को बधाई! बिहार का यह बेटा अब उत्तर प्रदेश की जर्सी में देश को अपनी प्रतिभा दिखाएगा।
