कैमूर: जिला जुनियर क्रिकेट सुपर लीग में विजन क्रिकेट क्लब का मुकाबला भारतीय दीव क्रिकेट क्लब से हुआ जिसमें भारतीय दीव क्रिकेट क्लब ने विजन क्रिकेट क्लब पर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।[the_ad id=”71111″]
सुबह विजन सी.सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर से 4 ओवर पहले ही सभी विकेट खोकर 169 रन बनाई जिसमें आकाश सहनी ने 45 रन, सुधांशु शौर्य 21 रन, अंशू आर्या 18 रन, अर्सलान ने 14 और आदित्य व शिवम ने 10-10 रन बनाए, भारतीय दीव की ओर से आदित्य उपाध्याय ने शानदार 4 विकेट और हर्ष, अथर्व व देवेंद्र 2-2 विकेट झटकने में कामयाब रहे।[the_ad id=”65358″]
विजन सी सी के 169 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय दीव की टीम 7 विकेट खोकर 175 रन बनाकर मैच अपने पाले में कर लिया।जिसमें अथर्व यादव ने मात्र 46 गेंदों में नाबाद 93 रन की धुंआधार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए विजन के जबड़े से जीत छीन लिया अथर्व के अलावा आदर्श नाबाद 21 और विवेक व सुजीत ने 13-13 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। विजन क्रिकेट क्लब की ओर से रित्विक भारद्वाज, सुमंत पटेल व कृष ने 2-2 विकेट और आदित्य ने 1 विकेट प्राप्त किया।[the_ad id=”71865″]
अथर्व यादव को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी जिला के पुर्व खिलाड़ी उदय सिंह ने प्रदान किया ।बुधवार को एमपी कालेज स्टेडियम मोहनियां में आरबीएस क्रिकेट क्लब का मुकाबला स्टार क्रिकेट क्लब से होगा।
