शिवहर। शुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 के अंतर्गत खेले गए सीनियर डिविजन ग्रुप-बी के एक मुकाबले में ब्लॉक क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए  क्रिकेट क्लब को 70 रनों से पराजित किया।[the_ad id=”65361″]

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लॉक क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों से पहले 23.2 ओवर में 203 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से मयंक ने नाबाद 45 रन (27 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके अलावा आशीष चौधरी ने 44 रन तथा अमित रावत ने 25 रनों का योगदान दिया। निचले क्रम में धनंजय कुमार ने उपयोगी 16 रन जोड़े।[the_ad id=”65358″]

भारती क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में नीरज कुनाल ने 5 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि हार्दिक और अमृत कुमार यादव को 2-2 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारती क्रिकेट क्लब की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 24.2 ओवर में 133 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी में प्रियांशु पाल ने सर्वाधिक 46 रन (45 गेंद) बनाए, जबकि नीरज कुनाल ने 21 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

ब्लॉक क्रिकेट क्लब की ओर से धनंजय कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में मात्र 22 रन देकर 3 विकेट झटके और मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। उनके अलावा प्रिंस कुमार और आशीष चौधरी ने 2-2 विकेट हासिल किए।[the_ad id=”65361″]

शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए धनंजय कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया।

अपनी पहली बङी जीत के साथ ब्लॉक क्रिकेट क्लब ने अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

कल ग्रुप बी का दूसरा मैच राइजिंग स्टार और मां भवानी क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।