नालंदा : आज दिनांक 11 फरवरी 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ द्वारा नालंदा जिला सीनियर क्रिकेट लीग ए डिवीज़न में दो मैच खेले गए पहला मैच राजपुताना क्लब बनाम डॉ सरस्वती देवी क्लब के बीच खेला गया।[the_ad id=”71111″]
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपुताना क्लब ने हुए 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 263 रन बनाएं। राजपुताना क्लब के नमन गौरव ने शानदार नाबाद शतक 101 रन बनाये ने, मुन्ना कुमार 82 रन अमृतांशु ने 35 रन तथा अंकित ने नाबाद 23 रन बनाये। डॉ सरस्वती देवी क्लब के गेंदबाज आकाश ने एक विकेट अपने नाम किया।[the_ad id=”65361″]
जवाब में खेलते हुए डॉ सरस्वती देवी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25 ओवर में 123 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी । जिसमे अमित ने 82, सुभम ने 17 रन बनाये। राजपुताना क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य राज ने 4 विकेट, मनीष राज तथा नमन गौरव ने दो दो विकेट अपने नाम किया।मैन ऑफ़ दी मैच नमन गौरव को दिया गया।मैच के अम्पायर विश्वजीत कुमार तथा अभिषेक रहे।[the_ad id=”65358″]
दूसरा मैच लकी क्लब बनाम हरनौत क्लब के बीच खेला गया। हरनौत क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट नुकसान पर 169 रन बनाये जिसमे अमन आदित्य ने 57 रन, बिट्टू ने 27 रन, सुजल ने 25 और अजय ने 26 रन का योगदान दिया। लकी क्लब के गेंदबाज गोलू तथा राजीव ने 2 -2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लकी क्रिकेट क्लब ने गौतम बेबी के शतक 106 रन की मदद से 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमे गौतम 106 रन, राजीव 34, सुमित 13 रन बनाये। [the_ad id=”65361″]
हरनौत क्लब के गेंदबाज चंदू ने दो विकेट अपने नाम किया।लकी क्रिकेट क्लब के गौतम बेबी को मैंन ऑफ़ दी मैच दिया गया।निर्णायक की परवेज़ मुस्तफा उर्फ़ पप्पू तथा सय्यद जावेद इक़बाल उर्फ़ महताब ने निभाया।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा विकास मयूरेश्वर इत्यादि मौजूद रहे।
