मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग(सत्र 2024-25) में भारती क्लब ने यंग मेंस क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराकर किताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा।[the_ad id=”71111″]
आज स्थानीय खेल मैदान में यंग मेन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर निर्धारित 30 ओवर के मैच में 24 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें यंग मेन क्रिकेट क्लब के अंकित आनंद ने सर्वाधिक 18 रन बनाएं वही विकास में 13 शिव प्रकाश ने 11 एवं अमित कुमार ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
भारती क्लब के तरफ से गेंदबाजी में राहुल किशोर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके वहीं विशाल को दो देवाशीष को दो एवं रविशंकर को एक विकेट प्राप्त हुआ उसके एक खिलाड़ी रन आउट हुए।[the_ad id=”65358″]
जवाब में खेलने उतरी भारती क्लब ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर जीत के लिए 111 रन बना लिए। भारती क्लब के तरफ से चंद्रप्रकाश ने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए लो स्कोरिंग मैच में नाबाद 56 रन बनाए वही कुणाल किशोर ने नाबाद 18 रन बनाए ।
गेंदबाजी में यंग मेन क्रिकेट क्लब के तरफ से अंकित आनंद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके वहीं युवराज को एक एवं अभिषेक को एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।[the_ad id=”65361″]
आज के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के चंद्र प्रकाश को दिया गया। आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से सम्बद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर विकास कुमार थे ,वही स्कोरिंग की भूमिका में आदित्य गौरव मौजूद थे ।मौके पर मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार सहित अन्य पूर्व क्रिकेटर भी मौजूद थे।
