सासाराम : रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का (A डिवीज़न का चौथा मैच रोहतास इलेवन और इलीट इलेवन के बीच खेला गया।टॉस जीतकर इलीट इलेवन ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया।[the_ad id=”71111″]

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहतास इलेवन ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 24.3 ओवर खेलकर 10 विकेट पर 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।रोहतास इलेवन की तरफ से मो.गुलरेज खान ने 33 बॉल पर 35,और मनीष कुमार ने 18 बॉल पर 15 रन के अतिरिक्त कोई भी प्लेयर्स दहाई अंक भी नही बना पाए। इलीट इलेवन की तरफ से प्रथम ने 7 ओवर में 3 मेडेन 12 रन देकर 4 ,बाबुधन, शुभ और गौरव ने 1-1 विकेट लिए।[the_ad id=”65358″]

जबाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलीट इलेवन की टीम ने महज़ 10.3ओवर में ही 2 विकेट खोकर 104 रन के लक्ष्य को आसानी हासिल कर अपनी पहली जीत दर्ज की।

इलीट इलेवन की तरफ से प्रिंस कुमार ने नाबाद 34बॉल पर 52* ,गौरव कुमार ने नाबाद 15 बॉल पर 32,और ऋतुराज ने 6बॉल पर 15 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। रोहतास इलेवन की तरफ से केवल राजीव रंजन ने 3 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट लिए।[the_ad id=”71865″]

इस तरह इलीट इलेवन ने रोहतास इलेवन को 8 विकेट से हराकर पहली जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच इलीट इलेवन के गेंदबाज प्रथम को उनके बढ़िया बॉलिंग(7-3-12-4) के लिए दिया गया।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव,संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा,जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम,शिवम् कुमार,संजू बाबा, मौजूद रहे। शैलेश कुमार,साधन कुमार,विकाश कुमार ,आदि मौजूद थे।अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका आयुष कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।