सासाराम : रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का (A डिवीज़न का तीसरा मैच ए.बी क्रिकेट अकादमी और बिक्रमगंज इलेवन के बीच खेला गया।टॉस जीतकर ए.बी क्रिकेट अकादमी ने गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया।[the_ad id=”71111″]

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिक्रमगंज इलेवन ने निर्धारित 35 ओवर के मैच में 34 ओवर खेलकर 10 विकेट पर 211 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।बिक्रमगंज इलेवन की तरफ से प्रशांत पाठक ने 63 बॉल पर 61, वरुण ने 35 बॉल पर 38 रन,अंशु भारद्वाज ने 22बॉल 34 और सिद्धार्थ ने 20 रन का योगदान दिया। ए.बी क्रिकेट अकादमी की तरफ से सर्वजीत ने 6 ओवर में 26 रन देकर 4,अंकित ने 7 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट,और सागर, बिट्टू,सिद्धार्थ, दिग्विजय ने 1-1 विकेट लिए।[the_ad id=”65358″]

जबाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ए. बी क्रिकेट अकादमी की टीम 28.4ओवर में 4 विकेट खोकर 211 रन के लक्ष्य को हासिल कर अपनी पहली जीत दर्ज की। ए. बी क्रिकेट अकादमी की तरफ से समरजीत ने 11बॉल पर 18 ,राहुल कुमार ने 37 बॉल पर 33, आदित्य ने 78 बॉल पर 94 रन और सागर तिवारी ने 22 बॉल पर 37 की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। बिक्रमगंज इलेवन की तरफ से अंशु भारद्वाज ने 2, शुभम,वरुण ने 1-1 विकेट मिला।[the_ad id=”65361″]

इस तरह ए. बी.क्रिकेट अकादमी ने बिक्रमगंज इलेवन को 6 विकेट से हराकर पहली जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच आदित्य को उनके बढ़िया बैटिंग (78 बॉल पर 94) रन केलिए दिया गया।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सरोज कुमार उर्फ मंटू यादव,संघ के कोषाध्यक्ष रोहन कुमार मिश्रा,जिला क्रिकेट संघ के सिलेक्टर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,इमरान करीम, शिवम् कुमार ,संजू बाबा, मौजूद रहे। शैलेश कुमार, साधन कुमार ,विकाश कुमार आनंद कुमार,आदि मौजूद थे अंपायर की भूमिका में मृत्युंजय कुमार एवं राकेश कुमार ने निभाई एवं स्कोरर की भूमिका कुंदन कुमार का भूमिका मे का बहुत बड़ा योगदान रहा।