शिवहर।आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 (सीनियर डिविजन) के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नटराज क्रिकेट क्लब को 86 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।[the_ad id=”65358″]
पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट क्लब ने 29.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 192 रन बनाए। टीम की ओर से मनीष कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 23 गेंदों में 34 रन (5 चौके, 1 छक्का) बनाए और पारी को मजबूती दी। उनके अलावा अमन कुमार (विकेटकीपर) ने 40 गेंदों में 33 रन, प्रिंस सोनी ने 28 रन, रौशन रॉय और गोविंद कुमार ने 22-22 रनों का उपयोगी योगदान दिया।[the_ad id=”65361″]
नटराज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में साहिल सिन्हा (कप्तान) सबसे सफल रहे। उन्होंने 6 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा नितेश ने 2 विकेट लिए।
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नटराज क्रिकेट क्लब की टीम 18.4 ओवर में मात्र 106 रन पर सिमट गई। टीम के लिए आयुष कुमार आशु ने 48 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि प्रशांत पिक्कू ने 17 रन और साहिल सिन्हा ने 8 रनों का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज स्टार क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।[the_ad id=”71111″]
स्टार क्रिकेट क्लब की गेंदबाजी बेहद अनुशासित रही। साहिल सिन्हा (नटराज) के बावजूद स्टार की ओर से राहुल कुमार, नितेश और अन्य गेंदबाजों ने लगातार विकेट गिराकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मनीष कुमार (स्टार क्रिकेट क्लब) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मैच में महत्वपूर्ण रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी 3 ओवर में 2 विकेट हासिल किए।यह पुरस्कार शिवहर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव नवीन कुमार के हाथों प्रदान किया गया। वहीं साहिल सिन्हा (नटराज क्रिकेट क्लब) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया। आज के मैच में अंपायरिंग संजय पटेल और संजय श्रीवास्तव द्वारा की गयी।
इस जीत के साथ स्टार क्रिकेट क्लब ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि नटराज क्रिकेट क्लब का इस टूर्नामेंट का सफर यहीं समाप्त हो गया।
कल जिला क्रिकेट लीग का दूसरा सेमीफाइनल एलेवेन स्टार क्रिकेट क्लब और ब्लॉक क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। इस लीग का फाइनल मैच 1 फरवरी, रविवार को आयोजित किया जाएगा।
