पूर्णिया : जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे जूनियर डिवीजन के फाइनल मुकाबले में केआरएनसीसी के कप्तान आसिफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।[the_ad id=”71111″]

पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 185 रन बनाएं। तौफीक ने 19 बॉल पर 30 रन, आसिफ ने 11 बॉल पर 24 रन, ईलू ने 33 बॉल पर 15 रन, फरहान ने 35 बॉल पर 28 रन, 26 बॉल पर 19 रन का योगदान। अतिरिक्त का योगदान 28 रनों का रहा।एसएनभीसीसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए शाबाज़ ने 7 ओवर में 1 मैडम के साथ 18 रन देकर 5 विकेट, प्रभास ने 2 और सनी ने 1 विकेट लिया।[the_ad id=”65358″]

186 रन का पीछा करते हुए एसएनभीसीसी 30.5 ओवर में 7 विकेट खो कर प्राप्त कर लिया।एसएनभीसीसी की ओर बल्लेबाजी करते हुए शवाज़ ने 44 गेंद पर में 27 रन, सिंटू 40 बॉल पर 27 रन, शैलेश में 45 बॉल 45 रन, प्रभास ने 31 बॉल पर 45 रन बनाया। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार शाबाज़ को दिया गया। निर्णायक की भूमिका विमल मुकेश और राघव ठाकुर ने निभाया। स्कोर की भूमिका मधुकर ने निभाया।