कैमूर: जिला क्रिकेट लीग में जुनियर क्रिकेट सुपर लीग में विजन क्रिकेट क्लब का मुकाबला विजन युथ क्रिकेट क्लब से हुआ जिसमें विजन युथ क्रिकेट क्लब ने विजन क्रिकेट क्लब को नजदीकी मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया।[the_ad id=”71111″]
सुबह विजन सी.सी. ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.1 ओवर में 152 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें आकाश सहनी ने 37 रन,अयान सिंह 32 रन, अंशू आर्या 29 रन और आर्सनल खान व शिवम ने 18-18 रन बनाए, विजन युथ की ओर से कप्तान वसीम अख्तर, अंकित कुमार व एकबाल अहमद 2-2 और सुधांशु रंजन व मनीष 1-1 विकेट झटकने में कामयाब रहे।[the_ad id=”65361″]
विजन सी सी के 152 रनों के चुनौती पुर्ण स्कोर का पीछा करते हुए विजन युथ की टीम 27.4 ओवरों में 155 रन बनाकर मैच अपने पक्ष में कर लिया लेकिन उसके लिए टीम को 8 विकेट गंवाने पड़े।युथ की जीत में विकेट कीपर कृष राज ने 31 रन, कप्तान वसीम अख्तर 29 रन, मनीष ने 27 रन व संदीप ने 10 रन का योगदान दिया विजन सी सी की ओर से सुमंत पटेल व अर्सलान खान ने 2-2 और रित्विक भारद्वाज व कृष कुमार ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।[the_ad id=”65358″]
मनीष कुमार को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी पुर्व टूर्नामेंट कमिटी के सदस्य रविशंकर वर्मा ने प्रदान किया ।
गणतंत्र दिवस समारोह के कारण दो दिन अवकाश रहेगा मंगलवार को सब-जुनियर क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला भारतीय दीव क्रिकेट क्लब और कैमूर क्रिकेट एकेडमी के बीच होगा।
