बेगूसराय : आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंदर-19 क्रिकेट मुकाबले के सातवें दिन बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम और डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम विजयी रही।[the_ad id=”71111″]
बेगूसराय के ग्रीन पार्क उलाव मैदान पर खेले जा रहे बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब बनाम बछवारा क्रिकेट क्लब के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने बछवाड़ा क्रिकेट क्लब को 164 रनों से हराया।[the_ad id=”65361″]
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में पांच विकेट खोकर 259 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए युवराज रवि महतो ने शानदार 142 रनों की पारी खेली वहीं आदित्य सिंह ने 52 रन का योगदान दिया। बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट नवाज ने 3 और सिराज ने 2 विकेट प्राप्त किया।[the_ad id=”65358″]
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की टीम 19 वे ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई बछवाड़ा क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन का योगदान ज्ञानोदय ने 31 और गौतम ने 13 रनों की पारी खेली वही बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट गुलशन ने 4 और निपुण तथा अमन ने 3-3 विकेट झटके शानदार बल्लेबाजी करने वाले युवराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश के द्वारा दिया गया।[the_ad id=”65361″]
वही फर्टिलाइजर के मैदान में खेले जा रहे डंडारी क्रिकेट क्लब और नौला क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबले में डंडारी क्रिकेट क्लब ने नौला क्रिकेट क्लब को 167 रन से हराया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मुकाबले में 6 विकेट खोकर 297 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान आशीष बर्मन ने 97 और अंकित ने 87 रन का योगदान दिया वहीं नौला क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट अर्णब ने 3 विकेट प्राप्त किया[the_ad id=”65361″]
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी नौला क्रिकेट क्लब की टीम 28 ओवर में 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नौला क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान अमृत ने 26 और आर्यन ने 21 रन का योगदान दिया वहीं डंडारी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट देवराज ने तीन और संजीत ने दो विकेट झटके।
