पूर्णिया: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे पूर्णिया जिला अंडर-19 चैंपियनशिप में प्रेसिडेंट इलेवन के कप्तान अहसान ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।[the_ad id=”65361″]
पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में7 विकेट खोकर 265 रन बनाएं। राहुल ने 104 बॉल पर 78 रन, अहसान ने 71 बॉल पर 61 रन, शालिक ने 14 बॉल पर 15 रन, नशीम ने नाबाद 46 बॉल पर 47 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त का योगदान 31 रनों का रहा।सेक्रेटरी 11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए शोएब, अमृत,और शाजादा ने 2-2 विकेट, हर्ष ने 1 विकेट लिया।[the_ad id=”71111″]
लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी सेक्रेटरी इलेवन टीम ने 39.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। सेक्रेटरी इलेवन के बल्लेबाज असर ने 81 गेंद में 47 रन, अबू बकर ने 11 गेंद 17 रन, युवराज ने 18 गेंद में 11 रन अमानत ने 40 गेंद में 20 रन का योगदान किया। प्रेसिडेंट इलेवन के गेंदबाज अमन 4, सायौन ने 2, नवाजिश नेम और हम जान एक-एक विकेट लिया।[the_ad id=”65358″]
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अमन को दिया गया। निर्णायक की भूमिका में रवि और विशाल थे, स्कोर की जिम्मेदारी आनंद ने निभाया।
