शिवहर : आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2025–26 के सीनियर डिविजन, ग्रुप–सी के तहत खेले गए मुकाबले में यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने रॉयल टाइगर्स क्रिकेट क्लब को 36 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।[the_ad id=”65361″]

पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक (कप्तान) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 63 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं अरिहंत ने 60 गेंदों में 59 रन बनाए। निचले क्रम में आयुष पटेल ने नाबाद 20 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।[the_ad id=”65358″]

रॉयल टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी में प्रतीक वी राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि आदित्य कुमार और आकाश कुमार को दो-दो सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल टाइगर्स क्रिकेट क्लब की टीम 30 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभि अतुल ने 50 गेंदों में 58 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों में टुनटुन कुमार (25) और धीरज कुमार ने कुछ देर तक टिकने का प्रयास किया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।[the_ad id=”71111″]

यंग स्टार की गेंदबाजी में अरिहंत ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (59 रन व 2 विकेट) के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

नवाब उच्च विद्यालय का मैदान खाली नहीं होने के कारण आज का यह मैच मुजफ्फरपुर के एन आई सी ए, कपरपुरा के मैदान पर खेला गया ।[the_ad id=”71865″]

मैच के दौरान मैदान पर शिवहर जिला क्रिकेट संघ के नवीन कुमार, अंपायर संजय कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार पीकू, एन आई सी ए के आशीष सिंह, खिलाड़ी साहिल, आदित्य, शिवम् झा, विवेक आनंद इत्यादि मौजूद थे।

कल ग्रुप सी का अंतिम लेकिन निर्णायक मैच संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब और नटराज क्रिकेट क्लब के बीच नवाब उच्च विद्यालय, शिवहर के मैदान पर खेला जाएगा।