अररिया: स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेले गए 35वां भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग मैच कांसम ट्राफी सीनियर मैच नंबर-27 में अररिया क्रिकेट एकेडमी ने ‘द किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी’ को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से पराजित किया।[the_ad id=”65358″]

इस जीत के सूत्रधार रहे आदर्श सिन्हा, जिन्हें उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (69 रन और 2 विकेट) के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।​मैच की शुरुआत में ‘द किशन चेतन क्रिकेट एकेडमी’ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।[the_ad id=”65361″]

टीम ने 34 ओवरों में सभी विकेट खोकर 163 रन बनाए। उनकी ओर से सुमित मिश्रा ने सर्वाधिक 36 रन जोड़े, जबकि शशांक नंदन और गौरव कुमार ने 26-26 रनों का योगदान दिया। अररिया एकेडमी की ओर से धारदार गेंदबाजी करते हुए आयुष कुमार गुप्ता ने 7 ओवर में 17 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। जीशान अमीन और आदर्श सिन्हा ने भी 2-2 विकेट लिए।[the_ad id=”71111″]

​जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अररिया क्रिकेट एकेडमी ने 26.3 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए आदर्श सिन्हा ने जुझारू पारी खेलते हुए 69 रन बनाए। उज्जवल राज (47 रन) और कृष कुमार (33 रन) ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई। किशन चेतन एकेडमी के सुशील सौरव ने 4 और राज किशन ने 3 विकेट लेकर मैच को अंत तक रोमांचक बनाए रखा, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।[the_ad id=”71865″]

​मैच में अंपायर की भूमिका तनवीर और अश्वनी ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का जिम्मा अंकित कुमार ने संभाला।मैच के इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास (बासु दा) सत्येन शरण, पुर्व काउंसलर ओम प्रकाश जयसवाल, उपाध्यक्ष चांद आज़मी, अनामी शंकर, मोहत्सीम जुबेरी शादाब आलम, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे।