पटना, 8 जनवरी। स्थानीय वाईसीसी क्रिकेट एकेडमी (शाखा मैदान) पर चल रही चौथी अनूप-अजीत मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी अंडर -13 ने एसकेपी -13 को 103 रनों से एकतरफ़ा मुकाबले में हरा दिया।[the_ad id=”65361″]
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई बसावन पार्क सीए ने रोहन सिंह के 36 रन और शरद सिंह के 36 रन और विराज सिंह के 23 रनों के मदद से 25 ओवर में 9 विकेट पर 207 रन बनाया। गेंदबाजी में एसकेपी -13 के अध्यन्त और अर्णव को 2-2 विकेट सबसे अधिक मिला।[the_ad id=”65358″]
जबाब में उत्तरी एसकेपी -13 की टीम बसावन पार्क सीए के गेंदबाजो के आगे सरेंडर करते दिखे टीम सिर्फ 104 रन 18 ओवर में बना पाए। टीम के लिए सबसे अधिक शुभांशु 31 रन और सम्राट देव ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में बसावन पार्क के रोहन सिंह और पर्थ को दो -दो विकेट सहित गेंदबाज को अन्य को 1-1 विकेट मिला।
इस तरह बसावन पार्क क्रिकेट अकादमी ने एसकेपी -13 को 103 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। मैन ऑफ़ द मैच रोहन सिंह को दिया गया उन्होंने 2 विकेट और 36 रन भी बनाए थे।[the_ad id=”71111″]
