पश्चिमी चंपारण : जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग का आज शुभारंभ बड़ा रमना के मैदान में संघ के अध्यक्षा श्वेता शाह ने किया इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव सचिव राज कुमार संयुक्त सचिव जिया इकबाल चंद्रप्रकाश विद्यार्थी अभिजीत बनर्जी इत्यादि उपस्थित थे।[the_ad id=”65361″]
आज का मैच अभिमन्यु क्रिकेट क्लब के मैदान पर अभिमन्यु क्रिकेट क्लब बेतिया एवम एसपी क्रिकेट क्लब बेतिया के बीच खेला गया टॉस जीतकर एसपी क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।[the_ad id=”71111″]
उनके कप्तान का यह निर्णय सही साबित हुआ और मैच के दूसरे ही गेंद पर बिश्वजीत शुक्ला की शुरुआत करने के रूप में पहला विकेट गिरा अभिमन्यु क्रिकेट क्लब नेआदित्य जैसवाल 42 एवं पारी की शुरुआत करने आए आतिश राज के नाबाद 43 रनों की बदौलत अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने 34 .5 ओवर 145 पर सिमट गई एसपी क्रिकेट क्लब की ओर सेनीरज कुमार ने 7 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट लिए जवाब में खेलने उतरी।[the_ad id=”65358″]
एसपी क्रिकेट क्लब की टीम लोकेश के घातक गेंदबाजी के आगे 68 रनों पर सिमट गई लोकेश ने घातक गेंदबाजी करते हुए ओवर मे 18 रन देकर 5 विकेट लिऐ कुन्दन ने 5 ओवर 12 रन देकर 3 विकेट लिए इस तरह अभिमन्यु क्रिकेट क्लब ने यह मैच 77 रनों से जीत लिया
मोनार्क क्रिकेट क्लब के ग्राउंड पर खेले गए दूसरे मुकाबले में स्पोटर्स क्लब बेतिया ने रेनबो क्रिकेट क्लब को 13 रनों से पराजित किया। आज सुबह रेनबो के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।[the_ad id=”65361″]
उतरी 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। आशीष प्रसाद ने 37 एवं मुशीर आलम ने 40 रनों का योगदान दिया रेनबो की ओर से सुमित कुमार ने 3 नसरे आलम ने दो विकेट लिए।
जवाब में खेलने उतरी रेनबो क्रिकेट क्लब की टीम 146 रनों पर ही ऑल आउट हो गए। इस तरह 13 रनों से स्पोटर्स क्रिकेट क्लब ने यह मैच जीत लिया मैन ऑफ द मैच स्पोटर्स के कप्तान आशीष प्रसाद को दिया गया दिनांक 7 जनवरी को भी दो मैच खेले जाएंगे। अगला मैच सर्विस क्लब बेतिया और भारत क्रिकेट क्लब बेतिया के बीच दूसरा मैच मोर्नाक क्लब बेतिया और द्रोणाचार्य के बीच खेला जाएगा।
