शिवहर।आशुतोष नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग (सीनियर डिविजन) के ग्रुप-ए के दूसरे मुकाबले में द लॉयन वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द रॉक पैंथर्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी।[the_ad id=”65361″]

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द रॉक पैंथर्स की टीम 20 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से रोहित कुमार ने 22 रन बनाए, जबकि कप्तान अरविंद कुमार 48 गेंदों में मात्र 10 रन ही जोड़ सके। अन्य बल्लेबाज लॉयन वारियर्स के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह नाकाम रहे।

द लॉयन वारियर्स की ओर से आयुष कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके अलावा सुमित सिंह को 3 विकेट मिले।[the_ad id=”65358″]

लक्ष्य का पीछा करने उतरी द लॉयन वारियर्स ने मात्र 7.3 ओवर में 82 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। प्रियांशु भूषण कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल था। आयुष कुमार ने भी 14 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया।

अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आयुष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि शानदार अर्धशतक के लिए प्रियांशु भूषण कुमार को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला।[the_ad id=”65361″]

इस जीत के साथ द लॉयन वारियर्स ने ग्रुप-ए में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, वहीं द रॉक पैंथर्स को अगले मुकाबलों में वापसी के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।आज के मैच में अंपायरिंग संजय कुमार श्रीवास्तव और सत्यम कुमार द्वारा की गयी।

कल ग्रुप A का तीसरा मैच पिपराही क्रिकेट क्लब और द रॉक पैंथर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपना पहला मैच हारकर अंक तालिका में काफी पीछे है।